फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो गुटों में तनाव

Mon, 19 Oct 2015 11:48 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। फिर तनाव को देखते हुए पूरी रात मोहल्ले में पुलिस फोर्स डटी रही।
विज्ञापन


वहीं सोमवार की सुबह जिले के प्रशासनिक अफसरों ने पीस कमेटी की बैठक में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया। कस्बे के शेखाना मोहल्ले से रविवार रात एक गुट का जुलूस निकल रहा था।

जुलूस में शामिल लोगों ने दूसरे गुट के लोगों से डीजे बंद करने की बात कही। इसी को लेकर दोनों गुटों में कहासुनी होने लगी। जुलूस के साथ चल रहे पुलिस कर्मियों ने विवाद बढ़ते देखा तो डीजे बंद करा दिया।
विज्ञापन


इससे एक गुट के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। किसी तरह पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

तनाव को देखते हुए पूरी रात पुलिस फोर्स मोहल्ले में तैनात रही। सोमवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक में अमेठी जिले के एडीएम प्रशासन सूर्यनारायण यादव, एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, सीओ तिलोई मधुबन कुमार सिंह और एसडीएम गौरीगंज वंदिता श्रीवास्तव ने दोनों पक्षों से बातचीत कर समझौता कराया।
विज्ञापन


कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि जुलूस के दौरान दो गुटों में तनाव पैदा हो गया था। पीस कमेटी की बैठक में बुलाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें