फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के साथ छेड़खानी, दो हिरासत में

Mon, 19 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के न्यूकॉलोनी मोहल्ले में दो युवकों ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर पहुंचे लोगों ने दोनों युवकों की पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। रात भर मनचलों के पैरोकार कोतवाली में पहुंचते रहे। फिलहाल पुलिस तहरीर का इंतजार कर रही है।रविवार की रात आठ बजे के करीब मोहल्ले की रहने वाली एक महिला सड़क पर टहल रही थी। इस बीच भिखमपुर रोड के रहने वाले दो युवक नशे की हालत में पहुंचे। आरोप है कि महिला को अकेला पाकर दोनों छेड़खानी करने लगे। रास्ते से गुजर रहे लोगों को देखकर महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भीड़ देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। मोहल्लेेवासियों ने उन्हें पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी पहुंचे। और दोनों को हिरासत में ले लिया। रात को दोनों का पुलिस ने मेडिकल कराया। किसी पक्ष ने छेड़खानी की तहरीर नहीं दी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है। जानकारी होने के बाद आरोपी के घरवाले उन्हें छुड़ाने की कोशिश में लग गए। कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। दो लोग हिरासत में है। किसी पक्ष ने थाने में तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोप सही मिला तो पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें