इसमें प्रत्याशी बाल-बाल बच गया। हमलावरों ने प्रत्याशी का वाहन भी तोड़ डाला। पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख समेत 22 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
रामपुर कसिहा निवासी प्रभाकर सिंह जिला पंचायत सदस्य सलोन प्रथम से चुनाव लड़ रहा है। ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह का भतीजा अनुज सिंह भी इसी क्षेत्र से डीडीसी का प्रत्याशी है।
आरोप है कि प्रभाकर अपने समर्थक रमेश और दलबहादुर के साथ जीप से केसवापुर जा रहा था। सलोन-परशदेपुर रोड पर गद्दीपुर गांव के पास ब्लॉक प्रमुख और अनुज सिंह ने उन्हें रोक लिया।
समर्थक हमलावरों ने पथराव करके उसकी जीप क्षतिग्रस्त कर दी। विरोध करने पर उसे व उसके समर्थकों को भी हॉकी और लोहे की रॉड से पीटा। किसी तरह तीनों अपनी जान बचा कर वहां से भागे।
आरोप है कि इस दौरान अनुज ने रिवाल्वर से उस पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर झोंक दिए। गनीमत रही कि गोली किसी को लगी नहीं। लेकिन इससे लोगों में दहशत फैल गई।
कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह, प्रत्याशी अनुज सिंह, जय सिंह, अरुण कुमार सिंह, महेश सिंह, सत्यविजय सिंह, मलखान सिंह व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।