फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर का चर्चित निक्की हत्याकांड-चार माह बाद चौथा आरोपी गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
देवेंद्र कौर उर्फ निक्की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के चर्चित निक्की हत्याकांड में मंगलवार रात पुलिस ने वारदात में शामिल चौथे आरोपी को लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में उसके साले के घर से दबोच लिया। पुलिस की मानें तो निक्की के शव जलाने में उसका हाथ था। पूछताछ के बाद उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। इस मामले में पति समेत तीन आरोपियों को पहले ही जेल भेजा चुका है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गुरुनानक नगर निवासी एवं व्यापारी रंजीत तनेजा की पत्नी देवेंद्र कौर उर्फ निक्की की 19 फरवरी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में उसके पति रंजीत तनेजा, जेठ रघुवीर तनेजा और टिंवकल उर्फ देवेंद्र सिंह निवासी पुरानी सब्जी मंडी सदर कोतवाली को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि हत्या के बाद उसने निक्की का शव जला दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से हड्डी बरामद की गई थी। जलाया गया शव निक्की का था या नहीं, यह पुख्ता करने के लिए पुलिस ने मृतका की मां का डीएनए टेस्ट कराया था। डीएनए की जांच हैदराबाद में कराई जा रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाल कमलेश पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि वारदात में शामिल चौथा आरोपी लकी निवासी पुरानी सब्जी मंडी अपने साले के घर लखनऊ के कानपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में रह रहा है। इस सूचना पर कोतवाल ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।

छापे के दौरान उसने पहले साले कुलवंत सिंह को दबोचा। साले की निशानदेही पर चौथे आरोपी लकी को गिरफ्तार कर लिया। लकी की धरपकड़ होने के बाद उसके साले को छोड़ दिया गया। कोतवाल के मुताबिक निक्की का शव जलाने में लकी का हाथ था। इसलिए उसे पकड़ा गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।

निक्की हत्याकांड वर्ष 2016 में शहर का सबसे चर्चित मामला है। इस मामले में पुलिस की जब किरकिरी हुई तो उसने कार्रवाई में तेजी दिखाई। पुलिस सूत्रों की मानें तो एक व्यापारी नेता भी इस मामले में संदेह के घेरे में है। सूत्र बताते हैं कि इसी व्यापारी नेता ने मामले में सेटिंग-गेटिंग कराई थी।

हालांकि बाद में परिवारीजनों ने इस मामले को लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया था, जिसके बाद तेजी से इस मामले में कार्रवाई हुई थी। एक व्यक्ति तो वारदात के दौरान से आरोपियों के संपर्क में था। पल-पल की जानकारी आरोपियों को दे रहा था। उस व्यक्ति की भी जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।

सदर कोतवाल कमलेश पांडेय का कहना है कि निक्की हत्याकांड के चौथे आरोपी लकी को लखनऊ से पकड़ा गया है। निक्की का शव जलाने में उसकी भूमिका सामने आई है। जांच में जो-जो नाम शामिल आ रहे हैं, उन सबके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें