फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद व तीन भाइयों समेत 10 पर रिपोर्ट दर्ज

Fri, 05 Feb 2016 11:53 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के जायस कस्बे में गुरुवार को हुए बवाल में दूसरे पक्ष ने शुक्रवार को क्रास एफआईआर दर्ज कराई। इसमें सभासद और उसके तीन भाइयों समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दूसरी तरफ से रिपोर्ट लिखकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पड़ताल के बाद कार्रवाई की जाएगी।
जायस कस्बे के शेखाना में गुरुवार को भूमि को लेकर बवाल हो गया था।

इसमें दो पक्षों में न सिर्फ लाठियां चटकी थी, बल्कि बंदूकें भी गरजी थीं। फायरिंग में सभासद शकील व उसका भाई सोहेल और गुड्डू गोली लगने से घायल हो गया था।

घटना के बाद एक पक्ष के सगीर अहमद ने दूसरे पक्ष के मो. वसीम समेत पांच नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

वहीं शुक्रवार को दूसरी तरफ के मो. वसीम ने केस दर्ज कराया। कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि वसीम की तहरीर पर सभासद शकील, गुड्डू, शाहिल, जावेद निवासी शेखाना, नफीस निवासी गोरियाना, नबी बक्श निवासी पूरे नक्की जायस व चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें