फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर को दबोच कर पुलिस को सौंपा

Fri, 05 Feb 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चोरी की नियत से घुसे चोर को गृहस्वामी व पड़ोसियों ने दबोच लिया। उसके दो साथी भाग निकले। सूचना देने के सात घंटे बाद पहुंची पुलिस उसे ले गई।
विज्ञापन


शहर के शंभू नगर मोहल्ला निवासी दयाशंकर अवस्थी के मकान में गुरुवार की रात तीन चोर चैनल से चढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

गृहस्वामिनी उमा के शोर पर पड़ोसी जाग गए और दौड़ाकर एक चोर को पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की। चोर ने अपना नाम पप्पू पुत्र भोला निवासी बरसड़ा बुजुर्ग (गिरवां) बताया।
विज्ञापन


उसने भाग निकले लोगाें के नाम लोहा सिंह (बलखंडी नाका) व अमित सोनकर (छाबी तालाब) बताए। गौरतलब है कि 25 जनवरी को चोर इसी घर से 30 हजार रुपये व मोबाइल फोन चुरा ले गए थे। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी चोरी की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें