फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार फील्ड कर्मचारियों से 50 हजार लूटे

Tue, 21 Feb 2017 12:06 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
वारदात - फोटो : getty images
विज्ञापन
भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम कार सवार फील्ड कर्मचारियों से अज्ञात बदमाशों ने नगदी समेत 50 हजार रुपये लूट लिए। इतना ही नहीं विरोध करने पर कार के शीशे तोड़ दिए। पीड़ित ने सोमवार को थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस घटना से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


खागीपुर सड़वा गांव निवासी हिमांशु त्रिपाठी, सचिन कुमार निवासी खागीपुर सड़वा एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। रविवार को दोनों कंपनी के काम से कार से मुराईबाग गए थे। काम निपटाने के बाद देर शाम दोनों वापस लौट रहे थे।

साड़बरा गांव के निकट पहले से खड़े पांच छह लोगों ने कार को रोकवा लिया। कार में रखे 50 हजार रुपये। दो मोबाइल लूट लिए। विरोध करने में कार के शीशे तोड़ दिए। एसओ आरके सिंह ने बताया कि जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें