फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रत्याशी व समर्थक भिड़े, तीन घायल

Fri, 04 Dec 2015 11:17 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। इस घटना में दोनों तरफ से तीन लोग घायल हुए। मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे सीओ ने स्थिति काबू में की। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन


इसके मद्देनजर पीएसी तैनात की गई है। पुलिस ने एक प्रत्याशी समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

रसेहता गांव निवासी ब्रजेश सिंह की पत्नी विमला और पूरे बिंदा सिंह मजरे रसेहता के इंद्रदेव सिंह की पत्नी सत्यवती प्रधान पद की प्रत्याशी हैं।

जानकारी के मुताबिक ब्रजेश अपने पिता राम अभिलाष, भाई अवध कुमार व समर्थकों के साथ गांव में मुन्ना खां के दरवाजे पर प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान इंद्रदेव व उसके समर्थकों भी प्रचार करने पहुंच गया।

किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि ब्रजेश कुमार और उसके  परिजनों ने चार पहिया वाहन से भागने की कोशिश की तो दूसरे पक्ष ने वाहन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


लाठी-डंडे और हॉकी से हमला कर राम अभिलाष और अवध कुमार को घायल कर दिया। वहीं विरोधियों के हमले में दूसरे पक्ष के संतोष सिंह को भी चोटें आई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई।

सूचना पर सीओ सत्यपाल सिंह, कोतवाल कुलदीप तिवारी के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि ब्रजेश कुमार ने इंद्रदेव सिंह, भूपेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, संतोष सिंह, उमेश सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। घायलों को मेडिकल के लिए भेजा गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पीएसी तैनात कर दी गई है। कोतवाल का कहना है कि अभी तक दूसरे पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें