फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति के लिए भाई का कत्ल

Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
amarujala
विज्ञापन
विज्ञापन
 सदर कोतवाली क्षेत्र के मटिहा गांव में रविवार को खून का रिश्ता दागदार हो गया। रुपये के लेनदेन के विवाद में सगे भाई की फावडे़ से गला काटकर हत्या कर दी गई। कत्ल करने के बाद आरोपी भाई फरार हो गया। वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर एएसपी, सीओ ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। मृतक के भाई ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन


मटिहा गांव निवासी भगौैती यादव, राम सहारे, हरीराम और मंसाराम उर्फ मनिया यादव सगे भाई हैं। पिता रामबरन की मौत हो चुकी है। शाम को राम सहारे, हरीराम और मंसाराम के बीच रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया।

मंसाराम रुपये की मांग कर रहा था, जबकि राम सहारे, हरीराम रुपये नहीं दे रहे थे। इसी को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर हरीराम, राम सहारे ने मंसाराम को खेत की तरफ दौड़ा लिया। पहले तो मंसाराम भागा, लेकिन बाद में कुछ दूरी पर जाकर रुक गया। आरोप है कि मंसाराम ने फावड़ा उठाया और बडे़ भाई हरीराम (32) के गले के पास वार कर दिया। इससे हरीराम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


राम सहारे ने घटना की सूचना पुलिस को दी। एएसपी वीरेंद्र यादव, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने पहुंचकर परिवारीजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। एएसपी का कहना है कि रुपये के लेनदेन में हत्या की बात सामने आई है। पुलिस को रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि आरोपी मंसाराम की तलाश की जा रही है।

मटिहा गांव निवासी रामबरन के पास काफी जमीन थी। उसने काफी जमीन बेच ली थी। अपने निधन से पहले उसने चारों बेटों को नौ-नौ लाख रुपये दिए थे। मटिहा के अलावा कप्तान का पुरवा में भी मकान हैं। मंसाराम जुआ भी खेलता है। उसने अपने रुपये खर्च कर लिए थे। अब भाइयों से रुपये मांग रहा था।

हरीराम की हत्या के बाद से जहां परिवारीजन गमगीन हैं, वहीं ग्रामीण रुपये के लेनदेन में की गई हत्या से खफा भी हैं। मृतक की पत्नी पुष्पा के आंसू नहीं थम रहे हैं। पति को याद करते रो पड़ती है। अब पुष्पा के कंधों पर चार वर्षीय बेटी नंदनी के पालन पोषण करने की जिम्मेदारी है। भाई भगौती, राम सहारे के भी आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें