फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने लूटी महिला से सोने की चेन

Sun, 27 Mar 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार को बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन लूट ली। यह घटना उस समय हुई, जब महिला पति के साथ बाइक से कहीं जा रही थी। दिनदहाडे़ हुई इस लूट की घटना से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा निवासी अशोक अपनी पत्नी कमलेश के साथ बाइक से रिश्तेदारी जा रहा था।

सर्वोदय नगर के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने अशोक को ओवरटेक किया। इससे पहले कि अशोक कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसकी पत्नी की गले से सोने की चेन छीन ली। शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचते बदमाश भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूटी गई सोने की चेन दो तौले की है। थानेदार अशोक सिंह का कहना है कि घटना की तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट लिखकर बदमाशों को पकड़ा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें