फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया बदमाश

Sun, 27 Mar 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
चोर को पकड़ा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 महुली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शनिवार की शाम को अलीनगर पुल के पास से चोरी की बाइक के साथ एक बदमाश को पकड़ने में सफलता हासिल की। पूछताछ में पता चला कि बदमाश ने बरामद बाइक को तामेश्वरनाथ से चुराया था। पूर्व में बदमाश के खिलाफ चोरी, लूट और गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जा चुकी है।   
विज्ञापन

एसओ महुली संतोष तिवारी ने बताया कि वह शनिवार की शाम को सहयोगी पुलिस कर्मियों के साथ अलीनगर पुल के पास वाहन चेंकिग कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक आया और पुलिस चेकिंग देखकर बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। उसी दौरान वहां मौजूद एक ब्यक्ति ने बताया कि यही शातिर बाइक चोर सुभाष पत्थरकट है।
  टीम के सिपाहियों ने पीछा करके उसे बाइक के पकड़ लिया। बाइक का कागजात आदि मांगने पर वह नहीं दिखा पाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सुभाष पत्थरकट निवासी नाथनगर बताया। आगे बताया कि बरामद बाइक को वह 17 अगस्त 2015 को तामेश्वरनाथ से चुराया था। चुराने के बाद उसका नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था। एसओ ने बताया कि चोर के पास बरामद हुई बाइक तामेश्वरनाथ शिव मंदिर से 17 अगस्त 2015 को गायब हुई थी।
विज्ञापन

  इस मामले में खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के गोड़ही गांव निवासी चंद्रभूषण  ने 22 अगस्त 2015 को खलीलाबाद कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। आगे बताया कि वर्ष 2014 में खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में एक व्यापारी को असलहे सटा कर  लूट की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी लूट के कई मुकदमों में संलिप्त होने के कारण इसके खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई है। पकड़े गए बदमाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें