फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर प्रिंसिपल को पीटा

Mon, 01 Aug 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
हरचंदपुर थानाक्षेत्र में शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक स्कूल सिरसा में घुसकर प्रधानाध्यापक की न सिर्फ पिटाई की गई, बल्कि उनके साथ गालीगलौज की गई। इस मामले में ग्राम प्रधान और उसके भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रधान का कहना है कि स्कूल में एमडीएम मानक के तहत नहीं बनाया जा रहा है। इसकी चर्चा करने पर प्रधानाध्यापक ने मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पूर्व माध्यमिक स्कूल सिरसा के प्रधानाध्यापक कौशल कुमार पांडेय ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि सुबह ग्राम प्रधान राजकुमार द्विवेदी स्कूल पहुंचे। मिड-डे-मील के तहत बनने वाले भोजन के बारे में पूछताछ करने लगे।

इसी दौरान प्रधान ने पहले गालीगलौज की और फिर मारपीट की। यही नहीं, कुछ देर बाद प्रधान के भाई पहुंचे और उन्होंने भी मारपीट की। वहीं ग्राम प्रधान का कहना है कि स्कूल में मीनू के तहत भोजन नहीं बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी बात को लेकर स्कूल चर्चा करने गया था। इस पर फर्जी आरोप लगा दिया गया। थानेदार रणजीत सिंह का कहना है कि प्रधानाध्यापक की तहरीर पर ग्राम प्रधान राजकुमार द्विवेदी और उसके भाई उमेश द्विवेदी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें