फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशक्त को पीट छीने 10 हजार

Sat, 05 Nov 2016 11:40 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
man beaten - फोटो : getty images
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात निशक्त अंडा दुकानदार की कुछ युवकों ने बेरहमी से न सिर्फ पिटाई की, बल्कि उसकी दुकान में तोड़फोड़ कर 10 हजार रुपये भी छीन लिए इसके बाद उसे जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए।   उसका कसूर सिर्फ इतना था कि अंडा खाने के बाद उसने युवकों से रुपया मांग लिया था। मारपीट करने वाले युवक एक छात्रावास के छात्र बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित मनिका सिनेमा के पास सुरेश कुमार अंडे की दुकान लगाता है। वह निशक्त है। देर शाम कुछ युवक पहुंचे और दुकान पर अंडा खाया। बताते हैं कि दुकानदार ने जब रुपये मांगे तो युवकों ने देने से इंकार कर दिया।
  निशक्त ने जब विरोध किया तो युवकों ने उसकी उसकी जमकर धुनाई करने के साथ ही दुकान में तोड़फोड़ की। दुकान का सामान इधर-उधर फेंक दिया। यही नहीं आरोप है कि 10 हजार रुपये भी छीन लिए।
विज्ञापन

  आसपास के लोगों ने पहुंचकर मामला शांत कराना चाहा तो युवकों ने उन्हें भी धमकाया। सूचना पर सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए।
  निशक्त के साथ मारपीट करने वाले युवक एक छात्रावास के छात्र बताए जा रहे हैं। चौकी इंचार्ज का कहना है कि युवकों की ओर से मारपीट की गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें