फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी व फावड़े से हमला, सात लोग घायल

Sun, 01 May 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में शनिवार को गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में हुई मारपीट की घटना के बाद जिला अस्पताल में घायल परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में सहन की भूमि पर कब्जे को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर कुल्हाड़ी व फावड़ा से हमला कर दिया। इससे एक पक्ष के सात लोग घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घटना के समय पुलिस ने एक पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया, जबकि दूसरा पक्ष से अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। घटना से गांव में हड़कंप की स्थिति रही। पुलिस घटना की पड़ताल करने में जुटी है।

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के वीरेंद्र कुमार का गांव के कुछ लोगों से सहन की भूमि पर कब्जा को लेकर विवाद चल रहा है। सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। इस पर पुलिस ने वीरेंद्र कुमार, उमाशंकर, राजू को थाने में बैठा लिया, जबकि दूसरे पक्ष से किसी को गिरफ्तार नहीं किया।
विज्ञापन


इसी बीच दूसरे पक्ष के उमाशंकर, वीरेंद्र के घर में कुल्हाड़ी, फावड़ा, लाठी डंडे से लैस होकर घर में घुस गए। जो भी सामने मिला उस पर हमला कर दिया। हमले में अवधेश कुमार, रामप्रकाश, रामभजन, मनोरमा, राजेश कुमार, शिवपती, राजू घायल हो गए।

ग्रामीणों के एकत्र होने पर हमलावर भाग निकले। सभी घायलों को सीएचसी जतुआ टप्पा में भर्ती कराया गया। जहां अवधेश, रामप्रकाश, रामभजन, मनोरमा, राजेश कुमार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पीड़ितों ने आरोप लगाया कि पुलिस विपक्षियों से मिली हुई। घटना के बाद भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया, जबकि हमारे पक्ष से वीरेंद्र कुमार को अभी भी थाने में बंद हैं। एसओ पन्नेलाल ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें