फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर में तैनात होमगार्ड की हत्या

Wed, 02 Nov 2016 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एसपी के गोपनीय कार्यालय में तैनात होमगार्ड की हत्या कर दी गई। सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह उसका का शव पुलिस बूथ के पास मिलने से सनसनी फैल गई। उसके सिर के पीछे खून निकल रहा था। वारदात की सूचना पर परिवारीजन मौके पर पहुंचेे।
विज्ञापन


शव उठाने को लेकर परिवारीजनों ने हंगामा किया। इस पर उनकी पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई। फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए। पुलिस ने परिवारीजनों को शांत कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वारदात की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के नाथखेड़ा गांव निवासी गौरीशंकर यादव (50) की तैनाती डलमऊ होमगार्ड कंपनी में थी। इस समय उसकी ड्यूटी एसपी के गोपनीय कार्यालय में लगाई गई थी। बुधवार सुबह आठ बजे से उसकी ड्यूटी थी। बताते हैं कि भइया दूज पर गौरीशंकर अपनी बहन शोभना के घर प्रगतिपुरम गया था।
विज्ञापन


रात में वहां से लौट आया था। बुधवार सुबह लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर सिविल लाइंस के पास पुलिस बूथ के पीछे उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। उसके सिर पर चोट थी और खून निकल रहा था। यह देख मौके पर पहुंचे परिवारीजन भड़क गए। परिवारीजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया।

इसी बात को लेकर परिवारीजनों और पुलिस के बीच नोकझोंक हो गई। परिवारीजन किसी तरह बाद में शांत हुए। होमगार्ड का शव मिलने की सूचना पर सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव, कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय फोर्स के साथ पहुंचे।

मृतक के बेटे रोहित कुमार का आरोप था कि उसके पिता की किसी धारदार हथियार से सिर पर चोट पहुंचा कर हत्या की गई है। चचेरे भाई गिरजाशंकर और उमा शंकर यादव ने भी गौरीशंकर की हत्या किए जाने की बात कही। उनका कहना था कि ये हादसा नहीं है।

भार्ई गिरिजाशंकर यादव ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय ने बताया कि होमगार्ड विभाग की ओर से मृतक होमगार्ड के परिवार को पांच लाख रुपये की मदद दी जाएगी। साथ ही उसके बेटे को होमगार्ड की नौकरी दी जाएगी।

मृतक होमगार्ड की पत्नी कमलावती की पहले ही मौत हो चुकी थी। परिवार में इकलौता बेटा रोहित कुमार है। इसके अलावा तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। गौरीशंकर की मौत से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे थे।

बहन शोभना का कहना था कि भइया दूज पर भइया घर गए थे। सबकुछ ठीक था। ये क्या हो गया। मृतक के बहनोई श्रीनाथ ने भी घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि मामले की ठीक ढंग से जांच कराई जाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें