फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक का सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2015 11:59 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के हलोर स्थित यूको बैंक के सहायक प्रबंधक आनंद शुक्ला को सोमवार शाम मुरादाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम उन्हें अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन


मुरादाबाद में वित्तीय अनियमितता के मामले में पुलिस मुकदमे की विवेचना कर रही है। सहायक प्रबंधक मामले में आरोपी हैं।


महराजगंज के हलोर स्थित यूको बैंक में सोमवार को थाना महराजगंज व मुरादाबाद जिले की संयुक्त टीम पहुंची। शाखा में तैनात सहायक प्रबंधक एके शुक्ल को बिना किसी पूछताछ के हिरासत में ले लिया और गाड़ी में बैठाकर चले गए।

 ब्रांच मैनेजर राहुल वर्मा ने बताया कि पुलिस टीम आई थी। सहायक प्रबंधक को गिरफ्तार करके ले गई है। पुलिस ने उन्हें कोई जानकारी नहीं दी है। पूछने पर भी कोई उत्तर नहीं मिला।
विज्ञापन


कोतवाल कुलदीप तिवारी ने बताया कि मुरादाबाद नगर कोतवाली की पुलिस आई थी। जो गिरफ्तार करके ले गई है। मुरादाबाद पुलिस ने उन्हें बताया है कि सहायक प्रबंधक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें