फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन को लेकर मारपीट, सात गंभीर

Sun, 29 May 2016 02:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में हुई दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में जमकर कुल्हाड़ियां और लाठियां चली। मारपीट में आठ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां सात की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


सेमरपहा गांव में एक पक्ष के रमेंद्र, किरन, रामेश्वरी, ब्रजेंद्र और दूसरे पक्ष के महेश, नरेंद्र, वीरेंद्र जमीन को लेकर एक दूसरे-दूसरे को गालियां देने लगे। देखते ही देखते दोनों पक्षों से कुल्हाड़ी व लाठियां चलने लगी। मारपीट में सभी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों की मदद से सभी को सीएचसी लाया गया।

जहां सभी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। किसी पक्ष ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू कराई जाएगी। 
विज्ञापन


उधर, सेमरपहा गांव निवासिनी कल्लो बानो ने बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर गांव के ही महमूद, लाला, ननकऊ, परवीन उर्फ मंडोला उसे गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायल महिला को सीएचसी भेजा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें