फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवक का बेरहमी से कत्ल

Sun, 29 May 2016 12:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
राजीव नगर के नरवाल बाला इलाके में शनिवार तड़के दो कुरियर कर्मियों ने अपने साथी कर्मी के पेट में चाकू घोंप कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मूलरूप से नेपाल मौजूदा नरवाल बाला निवासी रवि कुमार (22) उर्फ गुड्डू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हत्या के आरोप में पुलिस ने मृतक के ही दो साथियों को हिरासत में ले लिया है। घटना को नरवाल बाला, एएफ ट्रेडर्स के गोदाम में ही बने कमरे में अंजाम दिया गया। यहां रवि दोनों आरोपियों के साथ एक ही कमरे में रहता था। 

शनिवार को हत्या करने के बाद अंधेरा हटते ही दोनों आरोपी भागने के लिए जम्मू रेलवे स्टेशन पहुंचे और तीन नंबर प्लेटफार्म से इंदौर जाने वाली मालवा एक्सप्रेस के जरनल कोच में सवार हो गए।
विज्ञापन


इससे पहले कि वे स्टेशन छोड़ कर भागने में सफल होते, समय पर आरोपियों के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को प्लेटफार्म पर खड़ी मालवा एक्सप्रेस के जनरल कोच से उन्हें हिरासत में ले लिया। 

त्रिकुटा नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी बनारस निवासी वशिष्ठ (22) और शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी आशीष (20) पुलिस की गिरफ्तर में हैं। इस संबंध में धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू को मौके से बरामद कर लिया गया है। एफएसएल की टीम को बुलाकर  खून से सने कपड़े और सुबूत के तौर पर अन्य सामान कमरे से सीज कर लिया गया है।

एसपी साउथ सज्जाद सलारिया, एसडीपीओ चंदन कोहली और एसएचओ कुलदीप कुमार मामले में उच्च स्तर की जांच कर रहे हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि कुरियर के काम को लेकर उनकी देर रात रवि के साथ बहस हो गई थी।

इसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने कमरे में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से रवि पर हमला कर दिया। खून से लथपथ रवि ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें