फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छींटाकशी करने वालों पर नजर रखेगा एंटी रोमियो दस्ता

Wed, 22 Mar 2017 04:07 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
up police - फोटो : getty images
विज्ञापन
सूबे के नए सीएम योगी आदित्यनाथ ने आधी आबादी को सुरक्षित रखने के लिए ऑपरेशन एंटी रोमियो शुरू करने की बात कही थी। सीएम के फरमान के बाद छींटाकशी करने वालों पर अब ऑपरेशन एंटी रोमियो के जरिए सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन


इसके जरिए प्रमुख चौराहों, कॉलेजों के बाहर पुलिस गश्त करेगी। कोई छींटाकशी करता पाया गया तो उसे दबोच लिया जाएगा। अक्सर देखा गया है कि स्कूली छात्राओं के साथ छींटाकशी की शिकायतें आती रहती हैं। नए सीएम ने इस पर सख्ती बरतने के लिए पुलिस को ऑपरेशन एंटी रोमियो शुरू करने की बात कही थी।

सीएम का फरमान क्या हुआ, पुलिस ने महकमे ने यहां पर आपरेशन एंटी रोमियो चलाने का खाका तैयार कर लिया। विभागीय अफसरों के मुताबिक शहर या फिर देहात क्षेत्रों के कस्बों के अलावा कॉलेजों व महाविद्यालयों के पास यह ऑपरेशन एंटी रोमियो चलाया जाएगा।
विज्ञापन


यानि छींटाकशी करने वालों पर नजर रखी जाएगी। समस्त थानों पर एक टीम गठित की जाएगी। यही गठित टीम मनचलों पर नजर रखेगी। सदर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार से ही ऑपरेशन एंटी रोमियो शुरू कर दिया गया।

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा, घंटाघर, जिला अस्पताल, बस स्टेशन, पुलिस लाइंस चौराहे के अलावा प्रमुख कॉलेजों और महाविद्यालयों के पास पुलिस तैनात रही। हालांकि कोई भी छींटाकशी करने का मामला सामने नहीं आया।

सदर कोतवाल सुधीर चंद्र पांडेय के मुताबिक ऑपरेशन एंटी रोमियो चलाया गया, लेकिन कोई छींटाकशी करते नहीं मिला। उन्होंने बताया कि दरोगा रावेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम गठित की गई है। यही टीम ऑपरेशन एंटी रोमियो चलाएगी। कोतवाल के मुताबिक सीओ व एसडीएम इस अभियान पर नजर रखेंगे, ताकि इसका सही तरीके से संचालन हो सके।

एसपी अब्वैदुल हमीद ने बताया कि से तो कोई लिखित आदेश अभी नहीं आया है, लेकिन जिले में ऑपरेशन एंटी रोमियो शुरू कर दिया गया है। प्रमुख चौराहों, कॉलेजों व महाविद्यालयों के आसपास नजर रखी जाएगी, ताकि कोई भी छात्राओं के साथ छींटाकशी न कर सके। यदि कोई ऐसा करता है तो उसे पकड़कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें