फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस तलाशती रही और लाश को जलाने में मदद के आरोपी ने कर दिया सरेंडर

Wed, 09 Mar 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
दविंदर कौर उर्फ निक्की (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के चर्चित दविंदर कौर उर्फ निक्की हत्याकांड में लाश जलाने में सहयोग करने के आरोपी टिंकल उर्फ देवेंद्र ने पुलिस लापरवाही का फायदा उठाते हुए मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि आरोपी ने निक्की की लाश को जलाने और हत्या के साक्ष्य मिटाने में आरोपियों का सहयोग किया था।
विज्ञापन


पुलिस उसकी तलाश करने का दावा करती रही और उसने मंगलवार को एसीजेएम की कोर्ट में सरेंडर कर दिया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। इस हत्याकांड में एक नामजद आरोपी रघुवीर तनेजा अभी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी करने में खाकी नाकाम है।

पुलिस यदि फरार आरोपी को पकड़कर पूछताछ करे तो घटना से जुड़े और तथ्य सामने आ सकते हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। गुरुनानक नगर की रहने वाली दविंदर कौर उर्फ निक्की की 18 फरवरी की रात बेरहमी से हत्या कर शव को जला दिया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतका की मां सुरजीत कौर ने दामाद रंजीत सिंह तनेजा व रघुबीर तनेजा के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मृतका के पति रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

उसके बाद रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की थी। पूछताछ में उसने बताया था कि हत्या के बाद सई नदी के किनारे पत्नी का शव जला दिया था। विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि निक्की का शव जलाने में टिंकल उर्फ देवेंद्र निवासी पुरानी सब्जी मंडी ने सहयोग किया था।

इस पर पुलिस ने उसकी धरपकड़ के लिए प्रयास किए, लेकिन खाकी के असफल होने पर कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया था। इस पर आरोपी टिंकल उर्फ देवेंद्र ने मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में समर्पण कर दिया।

आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेते हुए जिला कारागार भेज दिया गया। सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया है। निक्की का शव जलाने और साक्ष्य मिटाने में उसने सहयोग किया था। वहीं फरार आरोपी रघुबीर तनेजा की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें