फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली बात को लेकर मारपीट, चार घायल
विज्ञापन

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कछवाहन मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में चार लोगों को चोटें आईं। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर घायलों को सीएचसी भेजा।
विज्ञापन

पूरे कछवाहन गांव निवासी राजकुमार ने बताया कि वह नित्यक्रिया करने जा रहा था। गांव के शिवगोविंद, नन्हकऊ, रामकिशुन ने लकड़ी रख दी थी। जब उसने कारण पूछा तो आरोपी उसकी पिटाई करने लगे। शोर मचाने बचाने आए पुत्र सोनू व मोनू की भी पिटाई कर दी। उधर दूसरे पक्ष के शिव गोविंद ने बताया कि पेड़ के विवाद को लेकर गांव के राजकुमार, सोनू, मोनू व शेष कुमार गालियां देने लगे। पुत्र जितेंद्र ने मना किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई करनी शुरू की। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीआर दर्ज कर घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें