पत्नी को विदा कराने गए युवक को ससुरालीजनों ने पीटा
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में शनिवार को पत्नी को विदा कराने गए युवक की ससुरालीजनों ने जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने पत्नी, सास, साले और साली सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र बिहार के गांव आकमपुर निवासी रामबाबू ने बताया कि वह शुक्रवार शाम अपनी ससुराल खीरों थाना क्षेत्र के विश्वनाथ खेड़ा अपनी पत्नी सीमा को विदा कराने आया था।
सास राम दुलारी ने पत्नी को भेजने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी होने लगी। इस दौरान उसकी पत्नी सीमा, सास राम दुलारी, साले नीरज और साली बिटाना ने उसे गाली देते हुए लाठी-डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी खीरों में भर्ती कराया गया है।