फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में शिक्षिका समेत तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां-खीरों। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शिक्षिका समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन



बछरावां थाना क्षेत्र के सेंहगों गांव निवासी सुशीला देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडौली में प्रधानाध्यापिका है। बीआरसी बछरावां में कॉपियां चेक करने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर आ रही थी।


लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर टोडरपुर के रायबरेली से लखनऊ की ओर से आ रही कार ने स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे शिक्षिका गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन



मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल शिक्षिका को सामुदायिक केंद्र बछरावां पहुंचाया, जहां गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर किया गया। कोतवाल रावेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।


उधर, खीरों थाना क्षेत्र में बरवलिया मोड़ के पास कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के सहजौरा गांव निवासी राज कुमार अपने मौसेरे भाई पिंटू के साथ बाइक से लालगंज से घर वापस आ रहा था।
विज्ञापन



खीरों क्षेत्र के बरवलिया मोड़ पर पहुंचे तभी कार ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजकुमार के बड़े भाई ओमप्रकाश ने थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराया है। एसओ अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें