फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पिता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को दवा कराने जा रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में उसका पिता भी घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन



जगतपुर के जढ़ैया की रहने वाली गीता देवी (28) पत्नी सुनील कुमार सुबह दवा कराने जगतपुर कस्बे जा रही थी। साइकिल उसका पिता हेवतहा नेवढ़िया निवासी रामेश्वर चला रहा था।


तभी लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर जिंगना गांव के पास बाइक सवार युवक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें गीता की मौके पर ही मौत हो र्गई, जबकि उसका पिता गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल पिता की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें