फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की जान पर बनी
विज्ञापन


महराजगंज। क्षेत्र के पहरेमऊ में बुधवार शाम झोलाछाप के इंजेक्शन से मरीज की जान पर बन गई। हालत बिगड़ने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। रोगी की हालत नाजुक बनी हुई है। उधर, रोगी की हालत बिगड़ते ही झोलाछाप मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


पहरेमऊ में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले झोलाछाप ने बुधवार शाम पूरे नबी मजरे पहरेमऊ गांव निवासी ललऊ (60) को इंजेक्शन लगा दिया।

ललऊ को बुखार आ रहा था। इंजेक्शन लगाते ही ललऊ की हालत बिगड़ने लगी। वह बेहोश होकर नीचे गिर पड़ा। इस पर मौका पाकर झोलाछाप भाग गया। आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें