पुलिस ने रविवार शाम बैंती गांव में छापा मारकर एक लाख रुपये कीमत की 26 पेटी शराब बरामद की। यह शराब चंडीगढ़ से यहां बिक्री के लिए लाई गई थी। पुलिस ने दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने एक कार भी बरामद की है।
पुलिस का दावा है कि जल्द इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई होगी। शिवगढ़ थानेदार हंसराज यादव को मुखबिर की सूचना से मिली कि बैंती गांव में बिक्री के लिए कार से शराब ले जाई जा रही है। इस सूचना पर थानेदार ने पुलिस टीम के साथ छापा मारा।
इस दौरान दो धंधेबाज पकड़ लिए गए, जबकि एक युवक फरार हो गया। थानेदार ने बताया कि कार से 26 पेटी देशी शराब बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है। यह शराब चंडीगढ़ से यहां बिक्री के लिए लाई गई थी। मौके से अरविंद निवासी बैंती और अजय निवासी कछना जिला हरदोई को पकड़ा गया है। वहीं पकडे़ गए अरविंद का भाई शैलेंद्र फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।