फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

324 अधूरे कार्यों में भी पूरा भुगतान, 16 बीडीओ से जवाब-तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जिले की ग्राम पंचायतों में मनरेगा से कराए जा रहे कार्यों में मनमानी हो रही है। 324 ऐसे कार्य हैं, जो अब तक पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन लागत के सापेक्ष शत-प्रतिशत भुगतान हो चुका है।
विज्ञापन



कई कार्यों में तो लागत से अधिक भुगतान हुआ है। मामला पकड़ में आने के बाद उपायुक्त मनरेगा ने 16 ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब देने के आदेश दिए हैं।


उपायुक्त मनरेगा पीके सिंह ने बताया कि काम अधूरा होने के कारण शत प्रतिशत भुगतान नहीं हो सकता है। काम पूर्ण न होने के बाद भी कई करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। किन परिस्थितियों में ऐसा किया गया है। जवाब आने के बाद पता चलेगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें