फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आईटीआई कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन



रायबरेली। आईटीआई फैक्ट्री के एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार शाम आईटीआई कैंपस के अंदर कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई।


कर्मचारी आईटीआई में ही परिवार समेत रहता था। वह दो दिन से लापता था। सिक्योरिटी अफसर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। पुलिस की मानें तो कर्मचारी कैंसर से पीड़ित था। नशा करता था। कैंसर के चलते उसकी मौत हुई।


मूलरूप से कानपुर देहात के राजरूपपुरम निवासी रामकुमार गुप्ता (55) यहां मिल एरिया थाना क्षेत्र के बालापुर स्थित आईटीआई फैक्ट्री में कर्मचारी था।


यहीं पर वह पत्नी, बेटी के साथ रहता था। दो दिन पहले वह अचानक लापता हो गया। शाम को आईटीआई के अस्पताल के पास रामकुमार का शव मिलने से हड़कंप मच गया।


जानकारी होने पर आईटीआई के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे। असल रूप में कर्मचारी की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका। परिवारीजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसओ एके सिंह ने बताया कि आईटीआई फैक्ट्री के सिक्योरिटी अफसर राजेंद्र सिंह राणा की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कैंसर की वजह से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें