फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलतनपुर माइनर में कटान, 100 बीघे फसल जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतनपुर माइनर में कटान, 100 बीघे फसल जलमग्न
विज्ञापन



तिलोई (रायबरेली)। अमेठी के तिलोई क्षेत्र में गुरुवार रात माइनर कटने से करीब 100 बीघा फसल डूब गई। शुक्रवार सुबह जब किसान खेत पानी से लबालब मिले। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को सूचना दी लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा।

शारदा सहायक खंड-28 से निकली दौलतनपुर माइनर तिलोई के धनहुवा मजरे सबितापुर गांव के पास कट गई। रात भर पानी बहने से करीब 100 बीघे फसल लबालब हो गई।


किसानों ने माइनर को बांधने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने से कामयाबी नहीं मिली। किसान अब्दुल जब्बार, रामफेर, रामबहादुर पासी, रामदेव, तेज बहादुर, छीटू, मो. हबीब ने बताया कि गेहूं, चना, मटर, सरसों के खेत में पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबितापुर गांव प्रधान वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नहर कटने की जानकारी तिलोई स्थित नहर कोठी में दी, लेकिन देखने तक कोई नहीं पहुंचा। सिंचाई खंड 28 के अवर अभियंता एसके मिश्रा ने बताया कि जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर नहर को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें