रायबरेली। लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन आए दिन प्रभावित हो रहा है। लगभग हर महीने एक साथ कई ट्रेनों को निरस्त किया जाता है।
विज्ञापन
लेटलतीफी के चलते ही कई गाड़ियां अक्सर कैंसिल होती रहती हैं। इसी के चलते एक बार फिर पंजाब मेल, नीलांचल, अर्चना एक्सप्रेस समेत आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों का संचालन निरस्त कर दिया गया।