फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही की दबंगई, ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिपाही ने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को पीटा
विज्ञापन

हरचंदपुर (रायबरेली)। थाने में तैनात एक सिपाही ने शुक्रवार की रात ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड की धुनाई करके उसे घायल कर दिया गया। चौकीदारों ने किसी तरह मामला शांत कराकर होमगार्ड की जान बचाई। हद तो तब हो गई, जब मामले में कार्रवाई करने के बजाय थानेदार प्रकरण को दबाने की कोशिश करने में लगे। एसओ सिपाही और होगमार्ड में कहासुनी की बात कहकर जांच करने का राग अलाप रहे हैं। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि प्रकरण गंभीर है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

हरचंदपुर थानाक्षेत्र के पड़ेरा गांव निवासी रज्जूलाल हरचंदपुर थाने में होमगार्ड है। शुक्रवार की रात सर्राफा बाजार में ड्यूटी कर रहा था। रज्जूलाल ने बताया कि देर रात जब वहां दो चौकीदारों के साथ गश्त कर रहा था, तभी सिपाही शत्रुहन राय नशे में धुत होकर आए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर गला पकड़ कर पटक दिया और मारपीट करने लगे। साथ में गश्त कर रहे चौकीदार मुस्तकीम और नंदकिशोर ने किसी तरह बीच बचाव करके जान बचाई। इस घटना से वहां पर अफरातफरी मच गई। उधर, सिपाही शत्रोहन ने बताया कि मारपीट की बात गलत है। मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि सिपाही और होमगार्ड के बीच कहासुनी की बात संज्ञान में आई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें