फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैमाइश के बाद पुलिस ने दूसरे पक्ष को कराया कब्जा, गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
पैमाइश के बाद दूसरे पक्ष को कराया कब्जा
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में पैमाइश के बाद लेखपाल ने दूसरे पक्ष को कब्जा करा दिया। इससे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे उपरहितन का है।

गांव की महिला गीता देवी अपने बच्चों के साथ गांव में रहती है। उसका पति शहर में मजदूरी करता है। महिला के घर के पीछे की जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति की निगाह थी। उसने पुलिस और लेखपाल से साठगांठ करके आबादी की जमीन की नाप करा दी।
विज्ञापन


इसी दौरान एक दारोगा ने दूसरे पक्ष को उसी जमीन पर कब्जा करने का फरमान सुना दिया। बुधवार को उस जमीन पर निर्माण शुरू हुआ, तो गांव में तनाव पैदा हो गया। सूचना पर यूपी 100 पुलिस पहुंची।

पुलिस ने निर्माण को रोकने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष ने काम बंद करने से मना कर दिया। एक पक्ष निर्माण करने तो दूसरा पक्ष निर्माण रोकने का दबाव बना रहा है। इसी बात को लेकर पुलिस के सामने दोनों पक्षों में कहासुनी हुई।

किसी तरह मामला शांत कराया गया। फिलहाल काम बंद है। तहसीलदार शालिनी सिंह तोमर का कहना है कि लेखपाल आबादी की भूमि की पैमाइश नहीं कर सकता है। शांति व्यवस्था के लिए वह मौके पर गया होगा।
विज्ञापन


इस मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी। सीओ विनीत सिंह ने बताया कि जमीन के विवाद में पुलिस किसी एक पक्ष को निर्माण के लिए तब तक नहीं कह सकती है, जब तक उसमें किसी न्यायालय का स्पष्ट आदेश न हो। दारोगा की भूमिका की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें