फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज चुकाने को लिए एक लाख उधार, बैंक से निकलवाए तो चुरा लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कर्ज चुकाने के लिए अपने अंकल से एक लाख रुपये उधार लिए और पत्नी को बैंक भेजा। पत्नी ने बैंक से पैसे निकलवा कर स्कूटी की डिकी में डाले और एसबीआई में दूसरा काम करवाने चली गई, लेकिन डिकी से पैसे चोरी हो गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत डोगरान मोहल्ला चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डोगरान चौकी पुलिस को दी शिकायत में गीता कॉलोनी निवासी पम्मी पत्नी जितेंद्र ने बताया कि 12 जून को उसने रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित एचडीएफसी बैंक से एक लाख रुपये निकलवाए थे। उसने पैसों को स्कूटी की डिकी में रखा और रेलवे रोड पर स्थित एसबीआई की शाखा में किसी काम से चली गई। जब वह बाहर आई तो स्कूटी की डिकी में रखे पैसे गायब थे। जांचकर्ता एसआई सुरेश पाल के अनुसार शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
ब्याज पर लिए कर्ज को चुकाना था
पीड़िता के पति जितेंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर है और पत्नी गृहिणी है। उन्होंने किसी काम से ब्याज पर पैसा लिया हुआ था। उसे चुकाने के लिए अंकल से पैसे उधार लिए थे। उसी पैसे को निकालने के लिए उसकी पत्नी बैंक में गई थी। उसने बताया कि पम्मी को आधार कार्ड में करेक्शन करानी थी, जिस कारण रास्ते में वह रेलवे रोड पर स्थित एसबीआई शाखा में चली गई। जब वापस आई तो डिकी से पैसे गायब थे।
विज्ञापन

आवारा किस्म के युवकों पर जताया शक
जितेंद्र का कहना कि आधार कार्ड में करेक्शन कराने के लिए उसकी पत्नी को बार-बार स्कूटी से कुछ लेने बैंक से बाहर आना पड़ा। जब वह स्कूटी की डिकी को खोलती थी, उस समय समीप में एक जूस की रेहड़ी के पास 2-3 युवक बैठे थे, जो उसी ओर देख रहे थे। जितेंद्र ने उन्हीं युवकों पर पैसे निकालने का शक जाहिर किया है। साथ ही जूस वाले की भी मिलीभगत होने का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें