रायबरेली। शहर के डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित एकेडमी में गुरुवार को दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। छात्र ने जूनियर को पीटा और उसकी साइकिल तोड़ दी। पिटाई करने के बाद भाग रहे आरोपी छात्र को सदर कोतवाल ने पकड़ लिया।
वहीं सूचना के बाद भी डायल 100 पुलिस नहीं पहुंची। मिल एरिया थाना क्षेत्र के सम्राट नगर निवासी रितेश मिश्रा कक्षा 12 का छात्र है और श्री गुरुदेव एकेडमी में कोचिंग पढ़ता है, जबकि शहर के जानकीपुरम निवासी आदित्य बीएसी प्रथम वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
दोनों में सुबह कोचिंग में ही विवाद हो गया। आदित्य ने रितेश की जमकर पिटाई कर दी। जानकारी मिलने पर सदर कोतवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने भाग रहे आदित्य को दबोच लिया।
कोतवाल का कहना है कि दोनों छात्र एक ही लड़की से बात करते थे। दोनों एक दूसरे से कहते थे कि वह लड़की से बात न करे। मारपीट करने वाले छात्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।