फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होंगे खास इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। आधुनिक रेल कोच कारखाने में 16 दिसंबर को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा की निगरानी में ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन



साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से पूरे स्थल को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। मंगलवार को पूरा पुलिस अमला कार्यक्रम स्थल पर डटा रहा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।


16 दिसंबर को पीएम मोदी मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण करने पहुंच रहे हैं। साथ ही पीएम मोदी यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।


पुलिस प्रशासन जनसभा में एक लाख से अधिक की भीड़ जुटने का अनुमान लगा रहा है। इसी के तहत सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। एसपी का कहना है कि कार्यक्रम स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे। साथ ही ड्रोन कैमरे लगाने पर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन



सभा स्थल से एक किमी. दूर खड़े होंगे वाहन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। कहा जा रहा है कि रेल कोच फैक्टरी के बाहर वाहन खड़ा करा लिए जाएंगे। पार्किंग स्थल से करीब एक किमी. दूर जनसभा स्थल है। यहीं से होकर लोगों को जनसभा स्थल तक पहुंचना होगा।
विज्ञापन



एफएसडीए को सौंपी गई जिम्मेदारी
एफएसडीए के अधिकारियों को भी पीएम मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने में लगाया गया है। इस विभाग के अफसर पीएम को यहां तैयार किए जाने वाले भोजन की जांच करेंगे, ताकि पीएम के भोजन की गुणवत्ता को लेकर किसी तरह की चूक न होने पाए। अब देखना ये है कि पीएम मोदी के खाने के लिए यहां पर किन व्यंजनों को तैयार कराया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें