महाराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में सोमवार रात मोबाइल में गेम खेलने को लेकर दंपती में विवाद हो गया। इसके बाद महिला ने खुद को आग के हवाले कर दिया।
गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ये लखनऊ रेफर किया गया है। पूरे हवलदार मजरे ज्योना गांव निवासी राजू कुम्हार और उसकी पत्नी रेनू ने रात में खाना खाया और फिर खाने के बाद कमरे में लेटकर मोबाइल पर गेम खेल रहे थे।
पहले गेम खोलने को लेकर दंपति में विवाद हो गया। बस इतनी सी बात पर रेनू ने नाराज होकर जल रहे दीपक का केरोसिन खुद पर छिड़क लिया और आग लगा ली।
डॉक्टरों के मुताबिक महिला 80 फीसदी झुलसी है। जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।