फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, एक की मौत
विज्ञापन



अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया थाना क्षेत्र के रायबरेली-फैजाबाद हाईवे पर दुसौती के पुल पर एक ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी।


हादसे में दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां एक की मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन



महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के झखरी गांव निवासी राजू यादव अपनी बाइक से मचाल का पुरवा मजरे सारीपुर गांव निवासी हनुमान यादव के साथ अस्पताल जा रहा था।


दुसौती के पास पुल पर ट्रक ने सामने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाते समय हनुमान की मौत हो गई।


गंभीर रूप से घायल राजू यादव का इलाज चल रहा है। मिल एरिया थानाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया गया है। मृतक का शव पीएम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें