फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ इलाहाबाद व सलोन पुलिस को मिली सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। एसटीएफ इलाहाबाद व सलोन पुलिस ने करीब 40 लाख रुपये कीमत की अवैध शराब बरामद की है। मध्य प्रदेश के इंदौर में तैयार की गई यह शराब यहां तस्करी के लिए लाई गई थी।


यह शराब यूपी में प्रतिबंधित है। पुलिस ने एसयूवी व डीसीएम के साथ चार तस्करों को पकड़ा गया है। तस्करी के मुख्य सरगना का पता नहीं चल सका है।


एसटीएफ इलाहाबाद के इंस्पेक्टर केशवचंद्र राय को मुखबिर से सूचना मिली कि एक डीसीएम पर अवैध शराब लादकर रायबरेली के सलोन की ओर जा रही है।


एसटीएफ की टीम ने सलोन पुलिस को इसकी जानकारी दी। एसटीएफ के साथ सलोन पुलिस ने गणेशगंज बाजार के पहले गुरुवार रात चार लोगों को डीसीएम में लदी एक हजार पेटी अवैध शराब एसयूवी में लादते समय दबोच लिया। शराब की बोतलों पर मुंबई स्पेशल विस्की का स्टीकर लगा हुआ था।
विज्ञापन



ये लोग अवैध शराब को आसपास क्षेत्र में सप्लाई करने के साथ सुल्तानपुर भेजने की फिराक में थे। पुलिस ने विकास सिंह निवासी जेवई प्रतापगढ़, भानु प्रताप सिंह परसांवा अमेठी, शुभम चौहान छोटा बंगदरा इंदौर, योगेश निवासी सेमलिया थाना खुड़ैल इंदौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन



सलोन कोतवाली में एसटीएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर केशवचंद्र राय ने इन चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस के मुताबिक यह अवैध शराब प्रदेश में प्रतिबंधित है। इस शराब में बांबे स्पेशल विस्की का स्टीकर लगा हुआ है। बाजार में इसकी कीमत 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें