लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली पुलिस ने कस्बे को बाबा का पुरवा मोड़ से मिली लावारिस एसयूवी को सीज करते हुए झाबरहरदोपट्टी निवासी एक युवक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को कस्बे के बाबा का पुरवा मोड़ पर यूपी 42 यू 4243 नंबर की एसयूवी लावारिस खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार को थाने ले आई। वाहन की तलाशी में एक 315 बोर तमंचा, तीन कारतूस, झाबरहरदोपट्टी गांव निवासी रणविजय सिंह का आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ। कार को सीज करते हुए रणविजय सिंह के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज पड़ताल शुरू कर दी गई है।