फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद रुपयों में बेच दी संरक्षित टीलों की अमूल्य मिट्टी 

Fri, 25 Aug 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। 
विज्ञापन
संरक्षित में टीलों का क्षरण कर रहे लोगों को रोकते पुरातत्व विभगा के प्रभारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग द्वारा संरक्षित राजा दयाराम किला परिसर के प्राचीन और ऐतिहासिक टीलों की अमूल्य मिट्टी को किले की खाई में बसे कुछ लोगों ने चंद रुपयों के लालच में बेच दिया। विभाग के मथुरा मंडल के वरिष्ठ संरक्षक सहायक रामरतन ने सदर कोतवाली पुलिस को तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब टीलों से मिट्टी खोदी गई हो या संरक्षित परिसर को नुकसान पहुंचाया गया हो। इससे पहले भी जिले की अनमोल धरोहर पर कुदृष्टि डालने की कोशिशें होती रही हैं। 
विज्ञापन


एएसआई (आर्क्योलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) के  मथुरा मंडल के केयर टेकर रमेश राजपूत का कहना है कि टीलों में सैकड़ों साल पुरानी ऐतिहासिक ईंटें मौजूद हैं। वहीं कई इनके अंदर इतिहास को संजोने वाली कई मूर्तियों और मिट्टी के प्राचीन बर्तनों के होने का अंदेशा भी है। संरक्षित होने के कारण एएसआई ने इसकी खुदाई नहीं की है। किले के आसपास इलाकों में हुई खुदाई में एएसआई को अभी तक कई प्राचीन मूर्तियां, ईंटे और बर्तन मिले हैं, जिन्हें मथुरा के संग्राहलय में संरक्षित रखा गया है। 

रमेश राजपूत के मुताबिक किला परिसर में साइकिल स्टैंड वाली गली में रहने वाले तीन लोगों ने टीलों से काफी मिट्टी खोदकर बेच दी और अपने घरों में भी मिट्टी का भर्त कर लिया, जबकि पुरातत्व विभाग के मुताबिक संरक्षित स्थल के 100 मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण, खनन आदि प्रतिबंधित है। आगरा मंडल के आयुक्त की अनुमति पर ही यहां कोई निर्माण हो सकता है। कानून को तोड़ने वाले को दो साल की सजा या एक लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। कोतवाल सूर्यकांत द्विवेदी का कहना है कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


टीलों पर अतिक्रमणकारियों की नजर
मालूम हो कि सालों से यहां के पुरातन टीलों पर अतिक्रमणकारियों की बुरी नजर है। यहां मौजूद टीले सैकड़ाें सालों के इतिहास के गवाह हैं, लेकिन पुरातत्व विभाग की उपेक्षा के कारण इनका वजूद खतरे में है। इस स्थल पर पुरातत्व विभाग ने बोर्ड तो लगा रखा है लेकिन इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए कोई काम नहीं किया। करीब ढाई शताब्दी पहले हाथरस के राजा दयाराम के वंशजों व अन्य परिजनों ने ही यहां किला व मंदिर बनवाया था। इस स्मारक में फिलहाल कुछ टीले शेष बचे हैं। यहां के टीलों का लगातार क्षरण हो रहा है। अवैध कटान भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें