लालगंज (रायबरेली)। मॉडर्न रेल कोच कारखाने के एक निर्माणाधीन कोच में बुधवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। वहीं आग लगने का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
गुरुवार को सुबह 11.30 बजे फर्निशिंग शॉप में निर्माणाधीन थ्री टियर डिब्बे में वेल्डिंग करते समय एक चिनगारी फर्श पर गिर गई और उससे फर्श पर बिछे पीवीसी मैट पर आग लग गई।
आग लगने की खबर से वहां अफरातफरी मच गई। लेकिन वहां काम कर रहे वर्करों पर किसी तरह आग पर काबू पा लिया। उधर, मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
कारखाने के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आरपी शर्मा ने बताया कि वेल्डिंग करते समय एक चिनगारी फर्श पर गिर गई जिससे बोरी में आग लग गई। इसे वहां काम कर रहे वर्करों तुरंत बुझा दिया। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है।