फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घूर के विवाद को लेकर चली लाठियां, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घूर के विवाद को लेकर चली लाठियां
विज्ञापन



सलोन। कोतवाली क्षेत्र में घूर के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चली। इसमें कई लोगों को चोटें आई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


कोड़री धरई निवासी अशोक शुक्ला और रमेश शुक्ला के बीच सोमवार शाम घूर के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।


पुलिस को दी तहरीर में अशोक शुक्ला ने बताया कि गांव के कमलेश, रमेश, दिनेश, सीट ने घूर के विवाद में लाठी-डंडे से लैस होकर आए और अरुण, अवधेश, आशीष को पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं दूसरे पक्ष के रमेश ने भी विपक्षियों पर तहरीर देकर मारपीट का आरोप लगाया है। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें