फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसी महिला की मौत के बाद मासूम पुत्र की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बक्शा। क्षेत्र के मलिकानपुर गाँव में सोमवार को दोपहर आग से झुलसी महिला तारा देवी की मौत के बाद साथ में झुलसे मासूम पुत्र की भी देर रात मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति सहित पांच के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद के चलते मोतीलाल गौतम की पत्नी तारा देवी अपने डेढ़ वर्षीय पुत्र कृष्णा के साथ कमरे में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। घटना में बुरी तरह झुलसी तारा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। देर रात्रि इलाज के दौरान मासूम कृष्णा की भी मौत हो गई। सिकरारा महेशपुर निवासी मृतका के पिता रामनाथ गौतम ने बक्शा थाने पर तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वर्ष 2007 में पुत्री तारा का विवाह मलिकानपुर निवासी मोतीलाल के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में पचास हजार रुपए व हीरोहोंडा बाइक की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर मिट्टी तेल छिड़कर जलाकर मार डाले। पुलिस ने आरोपी पति मोतीलाल, देवर हीरालाल, देवरानी निशा, ससुर दयाशंकर एवं सास कलावती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें