फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी को ले जाई जा रही तीन बालिकाएं बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मानव तस्करी का खुलासा, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

रायबरेली। शिवरतनगंज क्षेत्र के पूरे सूबेदार मजरे सेमरौता गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से बुधवार को मानव तस्करी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गांव वालों की मदद से पुलिस ने अहमदाबाद ले जाई जा रहीं तीन किशोरियों को कब्जे में लेकर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तस्करों से पूछताछ कर रही है।
पूरे सूबेदार मजरे सतगंवा गांव में बुधवार सुबह तीन अनजान किशोरियों को ग्रामीणों ने देखा तो उनको रोक कर पूछताछ करने लगे। पूछताछ पर मामला संदिग्ध लगा तो सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल कर गांव के ही संदीप को पूरे मामले में लिप्त पाया। दूसरे युवक की पहचान तजफ्फुल उर्फ मोनू निवासी जगदीशपुर थाना शिवगढ़ रायबरेली के रूप में हुई, जिसे पुलिस ने गांव वालों की मदद से मौके से ही हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ क्षेत्राधिकारी तिलोई बीनू सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों किशोरियों को तस्करी के लिए अहमदाबाद ले जाया जा रहा था। इसमें दो सगी बहनें जगदीशपुर थाना शिवगढ़ रायबरेली और एक लड़की पूरे बिलोदी का पुरवा मजरे रामनगर थाना मोहनगंज अमेठी की रहने वाली है। आरोपी तजफ्फुल उर्फ मोनू लड़कियों को लाने का काम करता था। उसके बाद की जिम्मेदारी संदीप की होती है। पता चला है कि संदीप अहमदाबाद में रहता है। मोनू से लड़कियों की डील पक्की हो जाने पर किशोरियों को अहमदाबाद ले जाने के लिए संदीप गांव आया था। मामले में लिखापढ़ी की गई है। पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। लड़कियों के परिवारीजनों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें