फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस के छापों से मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 18 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। विजिलेंस टीम ने नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर 18 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मौके पर ही पांच लोगों से समन शुल्क वसूल किया गया।
एक्सईएन अमित कुमार के निर्देश पर विजिलेंस टीम ने नगर में छापेमारी की। टीम ने जैन नगर निवासी शकील, देवीदास निवासी लोकेश, संदीप पुत्र मूलचंद, संदीप पुत्र राजेश, मिट्ठूलाल निवासी मूसा, अहतशाम, बालकराम निवासी शादाब, नई आबादी निवासी हाशिम, सद्दीकनगर निवासी कय्यूम, सलीम, जगत कालोनी निवासी संजय, प्रमोद गिरि, बाग कालोनी भूड़ निवासी इश्त्याक, नौशाद, इस्लामाबाद निवासी इस्लामुददीन, सत्तार, इस्लामनगर निवासी साजिद, शहजाद को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। टीम ने बताया कि उक्त लोगों का बकाया बिल पर कनेक्शन काटा गया था, मगर यह बिजली चोरी करते हुए पकडे़ गए। जेई आरपी सिंह तथा जेई निरंजन गुप्ता ने उक्त लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने जुमा पैंठ निवासी रोहित शर्मा, इमरान, लाल मोहम्मद निवासी सरताज तथा मिट्ठूलाल निवासी मोहसिन से समन शुल्क जमा कराया। टीम में एसडीओ मनोज कुमार, आरके धारीवाल, जेई विजिलेंस नेत्रपाल आदि शामिल थे। एक्सईएन ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा तथा पांच हजार रुपये के बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें