फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को नौकरी का झांसा देकर पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर पत्नी से किया गैंगरेप
विज्ञापन

- फतेहपुर ले जाकर की वारदात, महिला के जेवर और तीन हजार रुपये भी छीने
- तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
सतांव (रायबरेली)। पति को नौकरी का झांसा देकर पत्नी को फतेहपुर ले जाकर गैंगरेप किया गया। किसी तरह पत्नी आरोपियों को चंगुल से छूटकर गुरुबख्शगंज थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। महिला का आरोप है कि दो आरोपियों ने जेवर व तीन हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गांव के रहने वाले एक ग्रामीण ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही छविनाथ समेत दो लोगों ने उसे नौकरी दिलाने की बात कही थी। शुक्रवार को हम लोगों को रायबरेली तहसील ले गए थे। वहां पर मुझे और मेरे भतीजे को फोटो खिंचाने के लिए स्टूडियो पर भेज दिया। इधर, आरोपियों ने उसकी पत्नी को कार पर बैठाकर अपहरण कर लिया और उसे फतेहपुर ले जाकर गैंगरेप किया। शनिवार सुबह बाईपास के पास छोड़ दिया। किसी तरह पत्नी यहां पहुंची और वारदात की जानकारी दी। आरोप है कि जेवर और तीन हजार रुपये भी लूट लिए। थानेदार मनोज सिंह का कहना है कि गांव के ही छविनाथ और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें