फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यर इंडिया के डिप्टी जीएम से लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
एयर इंडिया के डिप्टी जीएम से लूटी चेन
विज्ञापन

साहिबाबाद। कौशांबी में पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर कंचनजंगा टावर के मेन गेट पर शनिवार दोपहर बाइकर्स ने एयर इंडिया हैदराबाद के डिप्टी जनरल मैनेजर से चेन लूट ली।

टावर के सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोगों ने दौड़कर बाइकर्स को दबोचने की कोशिश की, लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पूरी वारदात सीसीटीवी में ‘कैद’ हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


कौशांबी के कंचनजंगा टावर में रहने वाले राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को उनकी बहन शिखा अपने पति कैप्टन रमेश कुमार के साथ उनसे मिलने आ रही थी। रमेश कुमार एयर इंडिया हैदराबाद एयरपोर्ट पर डिप्टी जनरल मैनेजर हैं।

वह और शिखा दोनों कौशांबी मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेकर टावर की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह दोनों टावर के पास पहुंचें, तभी पीछे से काली बाइक पर आए दो बदमाशों ने रमेश के गले से चेन झपट ली।

उन्होंने शोर मचाया तो टावर का सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग बाइकर्स के पीछे भागे, लेकिन तब तक बदमाश दिल्ली की ओर भाग चुके थे। राकेश का कहना है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पुलिस पिकेट खड़ी होती थी। बावजूद इसके बदमाशों ने चेन लूट ली। राकेश का आरोप है कि तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी गई तो वहां से सूचना देने के लिए दूसरा नंबर दे दिया गया।
विज्ञापन


जब राकेश ने उस नंबर को मिलाया तो वह गलत निकला। इसके बाद डिप्टी जीएम के साथ राकेश कुमार खुद कौशांबी चौकी पहुंचें और पुलिस को शिकायत दी।

कैप्टन रमेश कुमार के साथ हुई पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। सीओ अनिल यादव का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी की फुटेज निकलवा कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें