फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की बीएसएनएल व्यवस्था ध्वस्त, प्रभावित रही तीन लाख आबादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसएनएल व्यवस्था ध्वस्त, तीन लाख आबादी प्रभावित
विज्ञापन


रायबरेली। शहर में बुधवार को बीएसएनएल की इंटरनेट और मोबाइल सेवा ध्वस्त रही। इससे न सिर्फ तीन लाख आबादी प्रभावित रही, बल्कि विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पावर कॉर्पोरेशन, बैंकों समेत अन्य सरकारी दफ्तरों में कामकाज प्रभावित रहा। टीडीएम राजेंद्र जैसवारा का कहना है कि इलाहाबाद से रायबरेली आने वाली लाइन केबल कट जाने से यह समस्या आई।

दोपहर बाद करीब दो बजे इंटरनेट सेवा ठप हो गई। विभाग में शिकायत की गई, तो बताया कि जल्द ही सेवा चालू हो जाएगी।

शाम को बताया कि इलाहाबाद से रायबरेली आने वाली केबल कट गई है। दोपहर तक तो सरकारी दफ्तरों, कैफों में काम हुआ, लेकिन इसके बाद बीएसएनएल की व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरतमंद लोगों ने दूसरी कंपनियों के नेट से अपना काम चलाया, लेकिन विकास भवन, कलेक्ट्रेट, पावर कॉर्पोरेशन सहित अन्य सरकारी विभागों में कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें