फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबा मैनेजर से लूटपाट, चार के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर/घनश्यामपुर । बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के पास हाईवे के किनारे स्थित ढाबे पर मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के बल पर कैश बाक्स से दस हजार रुपये और ढाबा मैनेजर के गले से सोने की चेन छीन ली। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार के खिलाफ मारपीट और लूट का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सराय त्रिलोकी गांव निवासी मैन बहादुर सिंह ढाबा के मैनेजर हैं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे उनके ढाबे पर चार की संख्या में बाइक सवार लोग पहुंचे और खाना का आर्डर दिया। उनका खाना तैयार हो रहा था तभी उनमें से एक ने असलहा निकाल लिया और कैश बाक्स से पैसे छीनने लगा। मैनेजर ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी और गले से सोने की चेन भी छीन लिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना डायल 100 पर दी। थोड़ी ही देर में बदलापुर के प्रभारी निरीक्षक सुनील दत्त राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी छानबीन के बाद भी बदमाशों का पता नहीं चला। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ लूट, मारपीट और धमकी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें