डीडीसी सदस्य व उसके बेटे को पीटा, सुरक्षा कर्मी ने बचाई जान
रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र के उफरामऊ गांव में शनिवार रात जिला पंचायत सदस्य और उसके बेटे की कुछ लोगों ने पिटाई कर कर दी। डीडीसी सदस्य अपने बेटे के साथ भांजे की बारात में शामिल होने गया था। वाहनों में बैठने को लेकर बारातियों से हुए विवाद पर वारदात की गई। डीडीसी सदस्य की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी ने पिता-पुत्र की जान बचाई। डीडीसी सदस्य की तहरीर पर पुलिस ने 17 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे सिद्धा मजरे गोविंदपुर गांव निवासी छोटेलाल ने रविवार को थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि वह राही चतुर्थ से जिला पंचायत सदस्य है। उसको सुरक्षा में प्रेमचंद्र सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात किया गया है। शनिवार रात वह अपने बेटे राहुल, सुरक्षा कर्मी प्रेमचंद्र के साथ भांजे बृजेश की बारात में शामिल होने के लिए उफरामऊ गया था। इसी दौरान वाहनों पर बैठने को लेकर बारातियों से विवाद हो गया।
इस पर कुछ लोगों ने हमला बोलकर उसे और उसके बेटे को घायल कर दिया। सुरक्षा कर्मी ने जान बचाई। थानेदार राकेश यादव का कहना है कि डीडीडी सदस्य की तहरीर पर मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी गांव निवासी बिरेश वर्मा, बेरिहा का पुरवा निवासी योगेश यादव, कोडऱर्स बुजुर्ग निवासी अमिताभ शर्मा, खसपरी रामकुमार चौधरी, मिश्र का पुरवा निवासी अंकित शुक्ला और 12 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।